Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

30/06/2026

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों को गरिमामयी विदाई, आईजी राम गोपाल गर्ग ने किया सम्मानित

Spread the love


बिलासपुर, 30 जून 2026।
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर रेंज में मंगलवार को उप निरीक्षक रामकुमार पटेल (रीडर) एवं प्रधान आरक्षक विरेन्द्र कुमार शास्त्री के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामयी एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता राम गोपाल गर्ग ने की, जिसमें कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर आईजी श्री गर्ग ने दोनों अधिकारियों के उत्कृष्ट, अनुशासित एवं बेदाग सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है।


रामकुमार पटेल का गौरवपूर्ण सेवाकाल
उप निरीक्षक रामकुमार पटेल ने मार्च 1984 में जिला बिलासपुर में आरक्षक के रूप में सेवा प्रारंभ की थी। वर्ष 1997 में प्रधान आरक्षक, 2009 में सहायक उप निरीक्षक तथा 2020 में उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने बिलासपुर, जांजगीर, कवर्धा एवं कोरबा सहित विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दीं तथा वर्ष 2023 से आईजी कार्यालय में रीडर के रूप में कार्यरत थे। अपने पूरे सेवाकाल में उन्हें 300 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हुए और उनका रिकॉर्ड पूरी तरह बेदाग रहा।


विरेन्द्र कुमार शास्त्री का अनुशासित योगदान
प्रधान आरक्षक विरेन्द्र कुमार शास्त्री ने 3 फरवरी 1994 को चालक के रूप में पुलिस सेवा में प्रवेश किया। वर्ष 2016 में प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही सहित विभिन्न जिलों में सेवाएं दीं और वर्ष 2021 से पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे थे।


समारोह में उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, निरीक्षक सरिता तिवारी एवं प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने भी दोनों अधिकारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सम्मान के लिए आईजी श्री गर्ग एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी विभाग के हित में सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।


कार्यक्रम के अंत में आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाओं के साथ विशेष वाहन से उनके निवास के लिए रवाना किया। इस भावुक क्षण में कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक संजय रावत ने किया।


Spread the love

Read More News