13/11/2026
screenshot_20251212_174652_whatsapp8118948082616522263-1536x833.jpg
Spread the love

सारंगढ़ गढ़ चौक में वर्षों से राजपरिवार की जमीन पर अवैध कब्जा पर प्रशासन ने आखिकार बुलडोजर चढ़ा गया

बताया जा रहा है कि बिहार से कुछ आए लोग कई वर्षों से जमीन पर कब्जा जमाए बैठें हैं व्यापारिक गतिविधियाँ शुरू कर दी थीं। राजपरिवार की ओर से कई बार शिकायत दर्ज कराने और कब्जा हटाने की मांग करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर वे न्यायालय पहुंचे थे।

कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया। नोटिस के अगले ही दिन राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची और अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोज़र से कब्जे को तोड़ा गया और पूरी जमीन को राजस्व अभिलेखानुसार खाली कराया गया।


Spread the love

You may have missed