वीर शहीद आलोक पाठक की पुण्यतिथि और प्रतिमा का अनावरण..
पूरे गांव में उमड़ा देशभक्ति का भाव
संवाददाता फरीदपुर। फरीदपुर के ग्राम कादरगंज निवासी वीर शहीद आलोक पाठक जी 2010 में 19 साल की उम्र में देश की सेवा के लिए 16 राजपूत रेजीमेंट गए थे। फतेहगढ़ में ट्रेनिंग के बाद प्रथम पोस्टिंग ग्लेशियर में हुई थी। उसके बाद अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ आदि जगह पोस्टिंग हुई। आखिरी पोस्टिंग के समय कारगिल से ऊपर बटालिक में जटिल मौसम एवं अन्य चुनौतियों से लड़ते हुए अमर शहीद हो गए।
वीर शहीद आलोक पाठक की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके गांव कादरगंज में मूर्ति का अनावरण हुआ। जिसमें लखनऊ से सैन्य अधिकारी एवं विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, देवदत्त शर्मा एडवोकेट, कुंवर पाल पाठक, चैतन्य वीर पाठक, प्रेम शंकर पाठक, चंद्रेश पाठक, राजीव कुमार आदि परिवार के सदस्यों ने मूर्ति को फूलमाला पहनकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।











