सारंगढ़ में जिंदगी बचाने की जंग जारी, 35 घंटे से ‘ऑपरेशन देव’ में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीम।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले में बारिश के बीच लात नाला ( माधोपाली) पुल पर एक बहुत दर्दनाक हादसा के बाद कार सहित बह जाने और देवनारायण पटेल और उसके धरम पत्नी इस हादसे के बाद लापता हुआ हैं जिसे सारंगढ़ पुलिस जिला प्रशासन,SDRR और NDRF की संयुक्त टीमों ने तेज़ बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू में दिन रात कर दिया ओर अभी भी रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।
बड़े घोटाला निवासी देवनारायण पटेल की कार सारंगढ़ से बरमकेला जाने वाले मुख्य मार्ग माधोपली के पास उफनते नाले को पार करते समय तेज बहाव में बह गया। इस घटना को गंभीरता से देखते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्ट पद्मिनी भाई साहू और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान की कमान संभालते हुए लगातार निगरानी कर रहे है।
अमझर पुल सहित आसपास के दुर्गम इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विशेष गोताखोर की टीम भी बुलाई गई है सभी टीम भी संभावित स्थान पर तलाश अभियान चला रही है।
स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने पुलिस एवं प्रशासन की तत्परता, संवेदनशीलता और अथक प्रयासों की सराहना की ह। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा है कि जिले के हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जब तक लापता दंपति का पता नहीं चल जाता, तब तक अभियान पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।
पूरा जिला उम्मीद लगाए बैठा है कि राहत दल जल्द ही देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी का सुराग लगाने में सफल होंगे।
लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)
















