बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 बोरी लहान नष्ट, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
संयुक्त पुलिस-आबकारी टीम की रेड, विशेष अभियान में अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा
खबर:
सक्ती/बाराद्वार, 11 जुलाई 2026। सक्ती जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाराद्वार पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा लगभग 50 बोरी लहान (पास) नष्ट किया।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में ग्राम बाराद्वार बस्ती एवं मुक्ताराजा में अलग-अलग टीमों ने दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान शिवा कुमार दिवाकर (23 वर्ष), निवासी बाराद्वार बस्ती के कब्जे से करीब 2 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹300) बरामद कर जब्त की गई।
वहीं अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 50 बोरी लहान (पास) को मौके पर ही नष्ट किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस अभियान में निरीक्षक नरेन्द्र यादव सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













