Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

10/07/2026

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक धमाका! 2 महीने में हटे GPM कलेक्टर, 5 IAS अफसरों के तबादले पढ़िए पूरी ख़बर …

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 5 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सबसे अधिक चर्चा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) कलेक्टर के अचानक बदले जाने को लेकर है, जहां संतोष कुमार देवांगन को महज दो महीने के भीतर ही पद से हटा दिया गया। और
सरकार ने उनकी जगह विजय दयाराम को GPM जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। संतोष देवांगन को अब रायपुर स्थित स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। और उनका कार्यकाल राज्य के हालिया वर्षों में सबसे छोटे कलेक्टर कार्यकालों में गिना जा रहा है, जिससे इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
इसी प्रशासनिक फेरबदल में दुर्ग नगर निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है। सरकार ने अन्य IAS अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कोशिश की है।
सरकार की ओर से जारी इस तबादला आदेश को आगामी प्रशासनिक रणनीति और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद जिलों और विभागों में कई प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


Spread the love