13/10/2026

1.86 करोड़ की गांजा खेप मामले का फरार मुख्य आरोपी दबोचा, KIA कार सहित ₹10.17 लाख की संपत्ति जब्त

IMG-20260709-WA0013
Spread the love

रायगढ़, 09 जुलाई 2026।

रायगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस मामलों में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन

हंट” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग

300 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित मामले के

मुख्य मास्टरमाइंड शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया

है। साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने

आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे

से KIA कार, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, घड़ी, नकदी

और अन्य दस्तावेज़ सहित कुल ₹10.17 लाख की

संपत्ति जब्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन

में की गई इस कार्रवाई के अनुसार, 05 जून 2026 को

रायगढ़ पुलिस ने उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही

करीब 300 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त की थी।

उस कार्रवाई में करीब ₹1.50 करोड़ मूल्य का गांजा,

परिवहन में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी

XL-6, पांच मोबाइल फोन सहित कुल ₹1.86 करोड़

की संपत्ति जब्त की गई थी। मामले में गिरफ्तार तीन

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पूरे तस्करी नेटवर्क के

संचालन में शुभम यादव की भूमिका का खुलासा किया था।
इसके बाद साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस ने तकनीकी

विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की

सहायता से आरोपी की तलाश शुरू की। 08 जुलाई को

सूचना मिली कि शुभम यादव KIA कार से रायगढ़ क्षेत्र

में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की।

पुलिस की कार्रवाई भांपकर आरोपी वाहन लेकर भागने

लगा, लेकिन सरहदी थानों की नाकेबंदी के बाद कुंजारा

के पास संयुक्त पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम यादव (29 वर्ष),

निवासी विवेकनगर कॉलोनी, थाना चचाई, जिला

अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके

कब्जे से KIA कार क्रमांक CG-10 BE-5998, एक

मोबाइल फोन, घड़ी, ₹3,000 नकद, वाहन की आरसी

, चाबी और तीन एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति

का कुल मूल्य लगभग ₹10.17 लाख बताया गया है।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लैलूंगा अपराध

क्रमांक 184/2026 में धारा 20(बी) एवं 29

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश

किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से

जुड़े अन्य आरोपियों और वित्तीय लाभार्थियों की भी

जांच कर रही है।


इस कार्रवाई में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह,

एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, नगर पुलिस

अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी साइबर उन्नति

ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक

विजय चेलक, थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक

गिरधारी साव तथा साइबर थाना एवं लैलूंगा पुलिस की

संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


एसएसपी का संदेश
“रायगढ़ पुलिस एनडीपीएस के मामलों में केवल गांजा जब्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क, वित्तीय लाभार्थियों और मास्टरमाइंड तक पहुंचकर एंड-टू-एंड कार्रवाई कर रही है।

नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।” – श्री शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़।


Spread the love