Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/07/2026

ऑपरेशन अंकुश : शहीद चौक में सट्टा अड्डे पर पुलिस की रेड, महिला गिरफ्तार…

Spread the love


रायगढ़ | 08 जुलाई 2026


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन

अंकुश” के तहत साइबर थाना और कोतवाली पुलिस

की संयुक्त टीम ने शहीद चौक स्थित एक मकान पर

छापेमार कार्रवाई कर सट्टा-पट्टी लिख रही महिला को रंगे हाथों पकड़ा।


मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी, जहां अनिता साहू (32 वर्ष), पति बजरंग

साहू, निवासी शहीद चौक, रायगढ़ अपने घर में

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सट्टा संचालित करते मिली।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रियलमी

मोबाइल, सट्टा-पट्टी का लेखा-जोखा, राजधानी कल्याण

के सट्टा अंकों की तस्वीरें तथा ₹480 नगद सट्टा रकम

बरामद कर जब्त की। जांच में सामने आया कि आरोपी

नकद और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से सट्टा संचालन कर रही थी।


महिला के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर

लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।


Spread the love

Read More News