Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/07/2026

ऑपरेशन ‘आघात’ का असर: घर में चल रही थी महुआ शराब की बिक्री, पुलिस की दबिश में महिला गिरफ्तार…

Spread the love



रायगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जोबी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को महुआ शराब बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और जन-जागरूकता अभियान के दौरान सूचना मिली थी कि ग्राम जोबी के जवाहर मोहल्ले में एक घर से खुलेआम महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग मौके से भाग निकले, लेकिन घर के भीतर एक महिला अवैध शराब बेचते हुए मिली। पूछताछ में उसने महुआ शराब तैयार कर बेचने की बात स्वीकार कर ली। तलाशी के दौरान घर से अलग-अलग डिब्बों में रखी कुल 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


Spread the love