Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

18/06/2026

जंगल में पेड़ से लटके मिले पूर्व जनपद सदस्य और उनकी पत्नी के शव, इलाके में फैली सनसनी…

Spread the love

(भुनेश्वर निराला) आवाम की आवाज़ न्यूज़|सारंगढ़

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पायलीखण्ड गांव के समीप स्थित जंगल में बुधवार सुबह एक पेड़ से पति-पत्नी के शव लटके मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जयराम नागेश के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में पूर्व जनपद सदस्य के तौर पर जाने जाते थे। उनके साथ उनकी पत्नी का शव भी उसी पेड़ पर लटका मिला। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई थी। विवाद के बाद वे घर से निकले थे, लेकिन कुछ ही समय बाद जंगल में दोनों के शव मिलने की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

सूचना मिलते ही जुगाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटे का माहौल है।


Spread the love