Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

16/06/2026

धर्मांतरण के आरोप पर सारंगढ़ कोतवाली में हंगामा, कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने डाला डेरा…

Spread the love

(योगेश कुर्रे) आवाम की आवाज़ न्यूज़|सारंगढ़

सारंगढ़। शहर के वार्ड क्रमांक 5 से जुड़े कथित धर्मांतरण मामले ने मंगलवार को राजनीतिक रंग ले लिया। सुबह एक महिला को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली लाए जाने के बाद मामला गरमा गया और बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाने पहुंच गए।



जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 5 निवासी सुखबाई मिरी पर धर्मांतरण से जुड़े आरोप लगाए गए थे। मामले में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर असंतोष जताते हुए भाजपा नेताओं ने कोतवाली परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते थाने में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।



धरने में भाजपा के जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनका आरोप है कि मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है।

कोतवाली परिसर में बढ़ती भीड़ और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

फिलहाल भाजपा कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कदम उठाने की बात कह रही है। इस घटनाक्रम ने पूरे शहर में चर्चा का माहौल बना दिया है और लोगों की नजरें अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।


Spread the love