Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

26/05/2026

कियोस्क बंद अन्य आई डी हुई लाक खाता धारक भटक रहे पैसे नहीं निकालने से परेशान सरपंच ने दिया आवेदन मामला बैंक आफ बड़ौदा का…

Spread the love



आवाम की आवाज
खाचरोद /कमलेश पाटीदार

ग्रामीण क्षेत्र मे बैंक ऑफ़ बड़ौदा का कियोस्क पॉइंट था जो पिछले कुछ महीनो से बंद ही पड़ा हुआ है चापानेर ओर आसपास के गांवों से होकर सैकड़ों खाता धारक बैंक ऑफ बड़ौदा के है, जिसके कारण कहीं खाता धारक अपने पैसे निकालने के लिए परेशान होते रहते हैं हालांकि अन्य सुविधा केंद्रों से उनकी खाते से राशि निकालने का कार्य चल रहा था जिस पर अतिरिक्त शुल्क लग रहा था जिसे ग्राहक वहन कर भी रहे थे, किंतु बैंक द्वारा सुविधा को बढ़ाने की बजाय अन्य माध्यमों से बैंक ऑफ़ बड़ौदा की खाते से पैसे निकालना वाली आई डी को लोक (बंद) ही कर दिया इसके कारण सैकड़ों खाता धारक पैसे निकालने के लिय परेशान हो रहे है ! इस बैंक में ज्यादातर पेंशन, लाडली बहना, ओर सम्मान निधि के खाता धारक है जिन्हें कम पैसा ही मिलता है ! बैंक ऑफ़ बड़ौदा के द्वारा अन्य माध्यमों से पैसे निकालने की सुविधाओं पर पहले भी रोक लगा रखी थी और इस समस्या को मिडिया ने प्रमुखता से उठाया था इसके बाद इस रोक को हटा दिया गया था ! और कुछ महीनो तक खाता धारक अन्य माध्यमों से अपने पैसे निकलवा रहे थे किंतु वर्तमान में कुछ दिनों से इस प्रकार की रोक फिर से बैंक ऑफ़ बड़ौदा के द्वारा लगा दी गई जिससे खाताधारक परेशान हो रहे हैं और दर-दर भटक रहे हैं ! लोहचीतारा सरपंच गजेन्द्रसिंह राठौर ने भी इस बारे में बताया कि हमारे गांव में भी बैंक ऑफ़ बड़ौदा का कियोस्क नहीं है, और पहले अन्य ऑनलाइन वाले पैसे निकाल रहे थे किंतु यहां भी अब वह पैसे निकलना बंद हो गए हैं जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं और भटक भी रहे है !

*आरबीआई के नियम अन्य बैंकों में अलग क्यों :-*

सभी बैंकों के लिए सारे नियम आरबीआई बनाता हैं और सभी बैंकों में कियोस्क के साथ अन्य आई डी से पैसा निकल रहा है तो केवल बैंक ऑफ़ बड़ौदा के खाता धारको के पैसे क्यों नहीं निकल रहा है क्या बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए आरबीआई द्वारा कोई अलग नियम बनाया गया है या फिर बैंक ऑफ़ बड़ोदा अपने पर्सनल नियम लागू कर ग्राहकों को भटकाने का काम कर रही है एक बार पहले भी इस प्रकार का लॉक केवल बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों पर लगा हुआ था जिसको मिडिया ने प्रमुखता से उठाते हुए जन प्रतिनिधियों को और अधिकारियों के साथ बैंक के अधिकारियों का अवगत करवाया था और उसके बाद यह लॉक खोला गया था, किंतु वर्तमान में फिर वही समस्या बनी हुई है!

*विधायक एसडीएम प्रबंधक को दिया आवेदन :-*

गांव में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के खाता धारको को आ रही समस्या को लेकर चांपानेर सरपंच में क्षेत्र के विधायक डॉ तेजबहादूर सिंह चौहान, एसडीएम नेहा साहू ओर बैंक बड़ौदा शाखा खाचरोद प्रबंधक को सैकड़ों खाता धारकों हस्ताक्षर वाला आवेदन देकर आ रही समस्या के बारे बताया..बैंक में पेंशन लाडली बहन और पीएम सम्मन निधि वाले खाताधारक अधिक है जिन्हें कम कम राशि ही मिलती है पहले या राशि की उसका और अन्य ऑनलाइन आई डी के माध्यम से गांव में ही निकल  रही थी किंतु अब यह आईडी  लॉक होने के कारण ग्रामीण परेशान है और कहीं भी पैसा निकाल नहीं पा रहे हैं और पैसा निकालने के लिए खाचरोद बैंक ऑफ़ बड़ौदा में जाना पड़ रहा है सरपंच ने सभी से इस समस्या को जल्दी हल करने का आग्रह किया है !


*आवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया है  :-*

आवेदन जो मेरे पास आया था उसके वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया यह  केवल खाचरोद बैंक नहीं अन्य सभी बैंकों में भी इस प्रकार ही व्यवस्था है, ओर इस प्रकार से पहले भी होता था ! हल ऊपर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ही किया जाएगा !

योगेश पंवार
प्रबंधक बैंक आफ बड़ौदा खाचरोद

*एडीएम को भेजूंगी आवेदन :-*

खाता धारकों की समस्या का आवेदन एडीएम को भेजकर समस्या का निराकरण करने का प्रयास करूंगी !
नेहा साहू
एसडीएम खाचरोद

*समस्या को हल करवाएंगे :-*

बैंक के खाता आधारों को जो समस्या आ रही है उसके बारे में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से आज ही चर्चा करते हुए जल्दी ही समस्या का हाल हो इस बारे में पूरा प्रयास करूंगा !

डॉ तेज बहादुसरसिंह चौहान
विधायक

छाया संलग्न :- एसडीएम को आवेदन देते हुए
छाया संलग्न :- विधायक को आवेदन देते हुए


Spread the love