Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

18/05/2026

सारंगढ़ में अज्ञात वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत, पहचान के लिए पुलिस की भावुक अपील….

Spread the love

सारंगढ़ क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और मार्मिक मामला सामने आया है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम सुवाताल में बीती रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मिली करीब 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस और प्रशासन भी चिंतित है।


मिली जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 की रात लगभग 8 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुवाताल में यह बुजुर्ग महिला सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में पाई गई थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें जिला चिकित्सालय सारंगढ़ पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।


फिलहाल महिला का शव जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में सुरक्षित रखा गया है। संभावित नाम जुनाई बाई बताया जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। मृतिका के परिजनों की तलाश जारी है।


सारंगढ़ पुलिस ने आमजन से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति फोटो देखकर महिला की पहचान कर सके या उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखता हो, तो तुरंत थाना सारंगढ़ पुलिस से संपर्क करें।


संपर्क नंबर: थाना प्रभारी सारंगढ़ 8085320797 9406212162
यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि किसी परिवार की बिछड़ी हुई मां, दादी या अपनी की तलाश है। आपकी एक छोटी सी सूचना मृतिका के परिजनों तक यह खबर पहुंचा सकती है।
जनता से अपील है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें ताकि मृतिका की पहचान हो सके और उनके परिवार को अंतिम जानकारी मिल सके। मानवता के इस प्रयास में आपका सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।


Spread the love