Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

17/05/2026

रायपुर में डीजल स्टॉकिंग का खेल ? जनता परेशान, जिम्मेदार मौन !..

Spread the love

Awaamkiawaaz news// bhuneswar nirala

राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल संकट की चर्चाओं के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शहर के एक पेट्रोल पंप पर ड्रमों में भारी मात्रा में डीजल भरकर स्टॉक किए जाने की बात सामने आने के बाद लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब आम जनता पेट्रोल और डीजल के लिए परेशान हो रही है, तब कुछ लोग नियमों को ताक में रखकर ड्रमों में ईंधन जमा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला लालपुर-धमतरी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से जुड़ा हुआ है।
लोगों का कहना है कि अगर वाकई ड्रमों में डीजल भरकर स्टॉक किया गया है, तो यह सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि संकट के समय मुनाफाखोरी की तैयारी भी हो सकती है। यही वजह है कि अब सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर खुलेआम ड्रमों में डीजल भरने की अनुमति किसने दी ? क्या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर सब कुछ देखकर भी अनदेखा किया जा रहा था ?
स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि अगर नियम टूटे हैं तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी जनता की मजबूरी का फायदा उठाने की हिम्मत न कर सके।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जनता जवाब का इंतजार कर रही है।


Spread the love