Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/05/2026

पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली पंप संचालकों की बैठक

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 मई 2026। जिले में पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति और वितरण व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में आम उपभोक्ताओं, किसानों, ट्रांसपोर्टरों तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को निर्धारित सीमा में ईंधन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एम्बुलेंस, अस्पतालों के डीजी सेट, फायर ब्रिगेड एवं शासकीय वाहनों जैसी अतिआवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय वाहनों का मितव्ययिता के साथ उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए रिफ्यूलर टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी डीजल पंपों की निगरानी के लिए दैनिक विक्रय रिकॉर्ड और अन्य गतिविधियों की जानकारी संबंधित ओएमसी कंपनियों एवं खाद्य विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों को तत्काल सीसीटीवी एक्सेस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने पंप संचालकों से कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और रोजाना की सामान्य खपत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल का वितरण करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चिन्हित ग्राहकों को निर्धारित सीमा से अधिक ईंधन नहीं दिया जाए तथा अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए। आम उपभोक्ताओं को भी जागरूक करने के निर्देश दिए गए ताकि किसी प्रकार की अनावश्यक खरीदारी से बचा जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल वितरण की सीमा भी निर्धारित की गई है। इसके अनुसार ट्रेलर वाहनों को 100 लीटर, 18 चक्का वाहनों को 80 लीटर, 12 से 16 चक्का वाहनों को 60 लीटर, 6 चक्का वाहनों को 40 लीटर, एसयूवी एवं कारों को 20 लीटर तथा कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर और हार्वेस्टर को 50 लीटर तक ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनाए रखना है, ताकि आम नागरिकों और आवश्यक सेवाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना


Spread the love