Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

07/05/2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जनगणना कार्य तेज, 6 कर्मियों ने निभाई अहम जिम्मेदारी”

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 मई 2026/ जिले में जनगणना एवं मकान सूचीकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सुपरवाइजर विपिन महिलाने के नेतृत्व में प्रगणक रमा निराला, रोहित कुमार लक्ष्मे, सविता कुजूर, सुभाष चंद्र मेहर एवं अशोक कुमार बिंझवार ने घर-घर पहुंचकर जनगणना से जुड़ा सर्वे कार्य पूरा किया।


अभियान के तहत कर्मचारी प्रत्येक घर में जाकर परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।

मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

इस दौरान नागरिकों से घर की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, बिजली सुविधा, शौचालय, परिवार के सदस्यों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े लगभग 33 सवाल पूछे जा रहे हैं।


प्रशासन के अनुसार मुख्य जनगणना कार्य फरवरी 2027 से प्रारंभ होकर मार्च 2027 तक पूरा किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से जिले की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आंकलन किया जाएगा,

जिससे भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को बेहतर तरीके से लागू करने में सहायता मिलेगी।


जनगणना दल ने नागरिकों से अपील की है कि वे सही एवं पूरी जानकारी देकर अभियान में सहयोग करें, ताकि आंकड़े सटीक रूप से तैयार किए जा सकें।


Spread the love