Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/04/2026

राजस्व पखवाड़ा बना वरदान: सालों पुराने विवाद सुलझे, हितग्राहियों को मिला न्याय

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 अप्रैल 2026।

जिले में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 1 से 15 अप्रैल तक आयोजित राजस्व पखवाड़ा आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आया। इस दौरान लंबित मामलों का तेजी से निराकरण कर कई परिवारों को न्याय दिलाया गया।

मल्दा ‘ब’ क्लस्टर शिविर में दो प्रमुख मामलों का समाधान हुआ, जिसमें सलिता पटेल को फौती नामांतरण तथा बद्रीप्रसाद चंद्रा को बंटवारा संबंधी दस्तावेज प्रदान किए गए।

 पति की मृत्यु के बाद मिला हक
सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम परसकोल निवासी सलिता पटेल के पति दीपक पटेल का वर्ष 2024 में बीमारी के कारण निधन हो गया था। फौती नामांतरण के दौरान पारिवारिक आपत्ति के चलते मामला लंबित था। तहसीलदार न्यायालय सारंगढ़ में सुनवाई के बाद प्रकरण का निराकरण हुआ।

न्याय मिलने पर सलिता पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित राजस्व विभाग का आभार व्यक्त किया।

 वर्षों पुराना बंटवारा विवाद सुलझा
ग्राम जसरा निवासी बद्रीप्रसाद चंद्रा के बंटवारा प्रकरण में भी लंबे समय से विवाद चल रहा था।

भतीजे द्वारा गैर-पैतृक संपत्ति पर आपत्ति दर्ज कर मामला उलझाया गया था। तहसीलदार एन.के. सिन्हा के समक्ष प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया गया और दस्तावेज वितरित किए गए।

दस्तावेज मिलने पर बद्रीप्रसाद भावुक हो उठे और वर्षों से लंबित विवाद खत्म होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री, कलेक्टर, एसडीएम एवं राजस्व अमले का आभार जताया।


Spread the love