Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/04/2026

मुख्यमंत्री ने जिले की 10 नई सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों को बड़ी राहत

Spread the love


रायगढ़, 15 अप्रैल 2026।
विष्णुदेव साय ने आज रायपुर से प्रदेशभर में नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ किया।

इस अवसर पर रायगढ़ जिले की 10 नई समितियां—चितवाही, तिउर, पोड़ीछाल, लिप्ति, हाटी, दुर्गापुर, ससकोबा, घटगांव, खुरूषलेंगा एवं मुनुन्द—भी शामिल रहीं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेती-किसानी में आधुनिक तकनीक और सहकारिता के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दे रही है, जिससे गांव और किसान दोनों समृद्ध बन सकें इस अवसर पर केदार कश्यप भी उपस्थित रहे

उप आयुक्त सहकारिता, रायगढ़ ने बताया कि शुभारंभ के अवसर पर सभी नवीन सहकारी समितियों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

उन्होंने जानकारी दी कि इन समितियों के गठन से ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता सेवाओं का विस्तार होगा और किसानों को स्थानीय स्तर पर खाद-बीज, ऋण एवं अन्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

अब किसानों को इन आवश्यकताओं के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

साथ ही, धान खरीदी केंद्रों की निकटता से परिवहन खर्च में कमी आएगी और उपार्जन प्रक्रिया अधिक सरल एवं त्वरित होगी। समितियों के विकेंद्रीकरण से ऋण वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और तेजी भी आएगी।

किसानों ने शासन के इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे खेती-किसानी के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया और कहा कि इससे कृषि कार्यों में सुविधा बढ़ेगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


Spread the love