Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/04/2026

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि, विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान

Spread the love


📍 कोरबा, 14 अप्रैल 2026 — भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने घण्टा घर चौक पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, न्याय और ज्ञान की निरंतर साधना का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समानता, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित नागरिकों को आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का नहीं, बल्कि उनके मूल्यों को अपने व्यवहार और कार्यों में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने सभी से अपील की कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक एवं प्रगतिशील समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Spread the love