Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

28/05/2026

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Spread the love

दिनांक : 11.04.2026
थाना : डभरा जिला : सक्ती
अपराध क्रमांक : 39/2026


धारा : 137(2), 87, 64(1) BNS एवं पोक्सो एक्ट

👤 गिरफ्तार आरोपी
रवि कुमार बरेठ, पिता – त्रिलोकी बरेठ
उम्र – 26 वर्ष

निवासी – ग्राम थनगन, थाना डभरा
📝 घटना का विवरण

प्रार्थी द्वारा दिनांक 30.01.2026 को थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 29.01.2026 की दोपहर से लापता है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाया गया है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर

(भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर-डभरा श्री सुमित गुप्ता द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विवेचना के दौरान अपहृत बालिका एवं संदेही की तलाश हेतु मुखबिर लगाया गया।

दिनांक 09.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि अपहृत बालिका एवं संदेही बिलासपुर से ट्रेन द्वारा रायगढ़ आ रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा रायगढ़ रेलवे स्टेशन से बालिका को बरामद किया गया एवं संदेही को ग्राम थनगन निवासी आरोपी के कब्जे से पकड़ा गया।

पीड़िता के कथन महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दर्ज किए गए, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध करना पाया गया। इस आधार पर आरोपी को दिनांक 10.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल किया गया।

⭐ विशेष योगदान
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल, महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन एवं आरक्षक मिरिश साहू का सराहनीय योगदान रहा।


Spread the love