Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

11/04/2026

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया नवीन थाना जूटमिल भवन का लोकार्पण

Spread the love


रायगढ़, 10 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को रायगढ़ प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में “स्मार्ट पंजीयन कार्यालय” तथा थाना जूटमिल के नवीन भवन का लोकार्पण किया।
शाम को आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रिबन काटकर थाना जूटमिल के नए भवन का शुभारंभ किया। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने थाना भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए पहले जूटमिल क्षेत्र पुलिस सहायता केंद्र के रूप में संचालित होता था। वर्ष 2005 में इसे पुलिस चौकी बनाया गया और वर्ष 2023 में चौकी से थाना में उन्नयन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में 20 नए थाना भवनों की स्वीकृति दी गई थी, जिसमें थाना जूटमिल भी शामिल है। इसका निर्माण कार्य पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा कराया गया है।
एसएसपी ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की विशेष पहल से कम समय में उच्च गुणवत्ता वाला थाना भवन तैयार हुआ है, जिससे पुलिसिंग में तेजी आएगी और अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।
लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने जिला पुलिस प्रशासन को नए थाना भवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि पुलिसिंग का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण होता है और नए थाना भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि कलेक्टोरेट के समीप निर्माणाधीन नया एसपी कार्यालय भी जल्द पूर्ण होगा। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए नए स्टाफ क्वार्टर्स की स्वीकृति होकर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने पुलिस कॉलोनी में आवश्यक कार्यों के लिए विधायक निधि से राशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर अतिथियों ने थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह एवं उनके स्टाफ को नवीन थाना भवन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने सभी अतिथियों, नागरिकों, मीडिया कर्मियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सीएसपी मयंक मिश्रा, एसडीएम महेश शर्मा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, उत्तम प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love