Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/04/2026

पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति..

Spread the love

बिलासपुर, 09 अप्रैल 2026।
पंचायती राज संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर के कांग्रेस नेता शिबली मेराज खान को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लेटरहेड पर पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में बिलासपुर शहर के कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस के सचिव शिबली मेराज खान को पदोन्नत करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन की मजबूत समझ रखने वाले इस युवा नेता को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी का माहौल है।

बताया गया है कि पंचायती राज संगठन का विस्तार अब शहरी क्षेत्रों में भी किया जाएगा। इसी क्रम में नगर क्षेत्र में संगठन का गठन करने और शहरों में नए नेतृत्व को तैयार करने की जिम्मेदारी भी नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिबली मेराज खान को दी गई है।

आने वाले समय में पंचायती राज संगठन को नए स्वरूप में आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को नगर संगठन के माध्यम से जोड़कर संगठनात्मक कार्यों को मजबूत किया जाएगा।


Spread the love