सकर्रा में नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ
आईजी रामगोपाल गर्ग के कर कमलों से हुआ उद्घाटन
सक्ती | दिनांक: 31 मार्च 2026
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) के कर कमलों द्वारा आज थाना मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सकर्रा में नवीन पुलिस चौकी का विधिवत शुभारंभ किया गया।
क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्षों से सकर्रा में पुलिस चौकी की मांग की जा रही थी। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस मांग को स्वीकृति प्रदान की गई।
सक्ती पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (IPS) द्वारा पहल करते हुए स्थल चयन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा आईजी बिलासपुर को उद्घाटन हेतु आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, जिलाधीश विकास कुमार टोपनो, जांजगीर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार शुक्ल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सरपंच बरत लाल सूर्यवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल, जनपद सदस्य खीकबाई, कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल एवं पूर्णिमा खुटे सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एसडीओपी श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत, चौकी प्रभारी एएसआई कृष्णकुमार राठौर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
आईजी श्री गर्ग ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम का सफल संचालन निरीक्षक वाय.एन. शर्मा द्वारा किया गया।









