सिमगा से उठी संगठन मजबूती की आवाज, मीडिया एसोसिएशन की बैठक में दिखा उत्साह और एकजुटता
सिमगा | रिपोर्टर – दिलीप वर्मा
“पत्रकार एकता ज़िंदाबाद!”
“सत्य की आवाज बुलंद रहे!”
“निष्पक्ष पत्रकारिता अमर रहे!”
“कलम की ताकत ज़िंदाबाद!”
बलौदाबाजार जिले के सिमगा रेस्ट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की बैठक
इस बार महज औपचारिकता नहीं रही, बल्कि संगठनात्मक मजबूती, एकजुटता और भविष्य की स्पष्ट दिशा का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई। कार्यक्रम में प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे ने कहा कि
संगठन की वास्तविक ताकत उसकी सक्रियता और जमीनी जुड़ाव में निहित है। उन्होंने पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
संगठन की मजबूती, एकजुटता में है
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभूषण सनेही, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला, कार्यकारिणी सदस्य शैलेश सिंह राजपूत, संभाग उपाध्यक्ष रविशंकर गुप्ता, जिलाध्यक्ष धनीराम निराला एवं अशोक मनहर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्मान समारोह बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जहां सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से साल, श्रीफल, फूलमाला एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में आत्मीयता और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।
संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर गहन चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में हर स्तर पर नई इकाइयों का गठन कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा, ताकि पत्रकारों की आवाज को और प्रभावी बनाया जा सके।
शपथ ग्रहण से आई नई ऊर्जा
कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह ने नई ऊर्जा का संचार किया। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे ने धनीराम निराला, रवि गुप्ता और थानेश्वर साहू को पद की शपथ दिलाई, जिसका उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
नई शुरुआत का संदेश
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। यह बैठक एक नई शुरुआत और सशक्त संगठन के संकेत के रूप में सामने आई।









