Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

31/03/2026

जिला सक्ती में जनगणना 2027 फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

सक्ती, 29 मार्च 2026। भारत सरकार, गृह मंत्रालय अंतर्गत जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन हेतु फील्ड ट्रेनरों का जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कर संपन्न किया गया। प्रशिक्षण में जिला सक्ती के 02 मास्टर ट्रेनरों सहायक प्राध्यापक, शासकीय क्रांतिकुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती श्री सोमेश कुमार घितोडे, एवं सहायक प्राध्यापक, अटल विहारी वाजेपयी महाविद्यालय नगरदा श्री अरविंद कुमार जगदेव द्वारा 27 फील्ड ट्रेनरों व कर्मचारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, प्रपत्र संधारण, मोबाइल एप के उपयोग एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का बताते हुए सभी को दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री के.एस. पैकरा, नोडल अधिकारी श्री दिनेश वसंत राव अंबाडे सहित सभी फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे।


Spread the love