सक्ती पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया…
थाना सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही
सक्ती पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कच्ची महुआ शराब बनाकर उसका परिवहन कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है। साथ ही शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे 04 सिल्वर हंडा एवं 02 स्कूटी वाहन भी जब्त किए गए हैं। कुल जप्ती की कीमत लगभग ₹70,000 बताई जा रही है।
📌 मामले का विवरण
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हरदी स्थित ठाकुर डबरी में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां तीन आरोपी शराब ले जाते हुए पकड़े गए।
तलाशी के दौरान शराब बरामद की गई एवं मौके पर चल रही हाथ भट्ठी को नष्ट कर दिया गया। आरोपियों के पास किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
👤 गिरफ्तार आरोपी
• बादल खूंटे (19 वर्ष)
• हुनेश बंजारे (19 वर्ष)
• लक्ष्मी खूंटे (20 वर्ष)
निवासी – हरदी, थाना सक्ती
🚔 पुलिस कार्यवाही
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 42 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
👉 इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









