ट्रैफिक उल्लंघन पर लगातार कार्यवाही जारी, 28 प्रकरण में 15 हजार का जुर्माना…
कार्यवाही में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान, मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे एवं सनसाई तिग्गा शामिल रहे।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ | 21 मार्च 2026
सारंगढ़ शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। शनिवार को यातायात दल द्वारा भारत माता चौक, सूरज होटल, मित्तल मेडिकल एवं मुख्य मार्ग किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई।
इस दौरान कुल 28 प्रकरणों में लगभग ₹15,000 का चालान काटा गया।
👉 पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें।









