Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/03/2026

जल संरक्षण के लिए नौरंगपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम संपन्न
ग्राम पंचायत को जल वितरण व्यवस्था का हस्तांतरण, जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

Spread the love


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 मार्च
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम पंचायत नौरंगपुर में शनिवार को ‘जल उत्सव पखवाड़ा’ के अंतर्गत ‘जल अर्पण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच, सचिव, पंचगण एवं जल वाहिनियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा ग्रामवासियों को जल जीवन मिशन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजना के संचालन एवं संधारण, जल कर संग्रहण, जल संरक्षण के महत्व तथा प्रत्येक घर में सोख्ता गड्ढा निर्माण के बारे में जागरूक किया गया।
अगले चरण में जल की गुणवत्ता एवं जल जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जल वाहिनियों को एफटीके किट के माध्यम से जल परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत को जल वितरण व्यवस्था का औपचारिक हस्तांतरण किया गया तथा सरपंच, सचिव, पंचगण एवं ग्रामवासियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


Spread the love