Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/03/2026

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: देवांशी मिनरल वाटर प्लांट से 115 बोरी पानी पाउच जब्त

Spread the love


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 मार्च 2026। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में पैकेज्ड पेयजल इकाइयों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बिलाईगढ़ क्षेत्र के सरसीवा स्थित देवांशी मिनरल वाटर प्लांट में जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 115 बोरी पानी पाउच जब्त कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर गठित टीम ने क्षेत्र में संचालित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्लांट से पानी पाउच के नमूने भी लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है।
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित कारोबारी बिना वैध फूड रजिस्ट्रेशन के व्यवसाय संचालित कर रहा था, जिस पर विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा टीम ने आसपास के दुकानों का भी निरीक्षण कर दाल, अचार और मसालों के नमूने संग्रहित किए।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच कर ही खरीदारी करें। वहीं व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध खाद्य लाइसेंस के कारोबार न करें और सभी लेन-देन बिल एवं रसीद के साथ ही करें।
इस कार्रवाई में अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य एवं वरुण पटेल शामिल रहे।


Spread the love