सारंगढ़ शहर में ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, 38 प्रकरणों में 18,200 रुपए का चालान
सारंगढ़ शहर में ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, 38 प्रकरणों में 18,200 रुपए का चालान
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 मार्च 2026/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु गुरुवार को यातायात सेल सारंगढ़ द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
शहर के भारत माता चौक, सूरज होटल, मित्तल मेडिकल एवं मुख्य मार्गों पर नो पार्किंग जोन में खड़े एवं अव्यवस्थित वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की गई।
इस दौरान विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 38 प्रकरण दर्ज कर 18,200 रुपए का चालान किया गया। जिसमें—
▪️ धारा 122/177 के तहत 34 प्रकरणों में 10,200 रुपए
▪️ धारा 115/190 के तहत 02 प्रकरणों में 4,000 रुपए
▪️ धारा 56/192 के तहत 01 प्रकरण में 2,000 रुपए
▪️ धारा 146/196 के तहत 01 प्रकरण में 2,000 रुपए का चालान शामिल है।
इस कार्रवाई में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे एवं सनसाई तिग्गा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।









