Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/03/2026

15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना डबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई.

Spread the love

थाना – डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.)

पत्रकार-हलधर भारद्वाज

जिला पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा श्री सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध जुआ एवं शराब पर रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना डभरा प्रभारी के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
दिनांक 18.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चुरतेला भांठापारा निवासी दुर्गेश बंजारे (उम्र 23 वर्ष), पिता स्व. लाभोराम बंजारे, अपनी मोटरसाइकिल हीरो HF डिलक्स (क्रमांक CG 11 AD 1195) से अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु चुरतेला नहरपार की ओर जा रहा है।
सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम द्वारा ग्राम चुरतेला नहरपार के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए हुलिया के अनुसार एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास एक सफेद प्लास्टिक झोले में रखी 5-5 लीटर की 3 प्लास्टिक पन्नियों में कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 1500 रुपये) बरामद की गई।
आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, जिस पर उसने किसी प्रकार का वैध लाइसेंस/दस्तावेज नहीं होना स्वीकार किया।
बरामद शराब को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर अपराध क्रमांक 89/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल सक्ती भेजा गया।
👮‍♂️ विशेष योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल महतो के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन, आरक्षक राजेश धीरहे, रोहित सिदार, रंजीत जांगड़े, जोगेश राठौर एवं एकेश्वर चंदा का विशेष योगदान रहा।


Spread the love