Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/03/2026

लूटपाट की घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


रायगढ़, 19 मार्च 2026।
कोतवाली पुलिस ने लूटपाट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नितेश गुप्ता (28 वर्ष), निवासी ढिमरापुर प्यासा मैदान रायगढ़, ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे वह बड़े रामपुर स्थित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान से बीयर लेकर लौट रहा था। इसी दौरान इंदिरानगर निवासी राजा खान एवं अफसर खान ने उससे विवाद किया।
विवाद के दौरान आरोपी राजा खान ने बीयर की बोतल से प्रार्थी के सिर पर हमला कर दिया और दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी स्कूटी की डिक्की में रखे 10,000 रुपये लूट लिए तथा फरार हो गए।
मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 309(6), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को इंदिरानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से खर्च के बाद शेष 3,500 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मीर हसमत अली उर्फ राजा (28 वर्ष) एवं मोहम्मद अफसर (38 वर्ष) शामिल हैं।
पूरे मामले में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, एसआई ऐनु देवांगन, एएसआई कोसो जगत एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 एसएसपी का सख्त संदेश:
“लूटपाट और मारपीट जैसे अपराधों में शामिल असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”


Spread the love