Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/03/2026

फरीदपुर में धड़ल्ले से अवैध खनन, डीएम के सख्त आदेशों की खुली अनदेखी…

Spread the love

सत्यम गौड़ फरीदपुर।

फरीदपुर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का मामला सामने आया है। थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम बंजरिया में शनिवार को खनन माफिया जेसीबी मशीनों से मिट्टी की खुदाई करते और डंपरों में भरकर ले जाते हुए एक वायरल वीडियो में दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े चल रहे इस अवैध खनन से प्रशासन की सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं।

दिनदहाड़े चल रहा अवैध खनन

स्थानीय निवासियों के अनुसार गांव बंजरिया में लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर डंपरों में भरी जा रही है और उसे दूसरी जगह ले जाया जा रहा है।

डीएम ने दिए थे सख्त निर्देश

यह स्थिति तब सामने आई है जब जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद में अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं। जिलाधिकारी ने साफ कहा था कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

बिना स्टोन ट्रांजिट पास पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना स्टोन ट्रांजिट पास (एसटीपी) के पकड़े गए वाहनों के मालिकों और चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि बिना एसटीपी खनिज परिवहन करने या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग को भी दिए गए निर्देश

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को भी ओवरलोड वाहनों, धुंधले या छेड़छाड़ किए गए नंबर प्लेट और अवैध एक्सटेंशन वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासनिक निगरानी पर उठ रहे सवाल

टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद फरीदपुर क्षेत्र में जारी यह गतिविधियां प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।


Spread the love