रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई आरक्षकों का तबादला…
रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई आरक्षकों का तबादला
रायगढ़, 14 मार्च 2026
जिला रायगढ़ में पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट के तहत कई आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में पदस्थ आरक्षकों को अन्य थानों में स्थानांतरित किया गया है। यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किया गया है, ताकि पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।
आदेश के अनुसार कई आरक्षकों को कोतवाली, पुसौर, तमनार, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, चक्रधरनगर, लैलूंगा, खरसिया सहित अन्य थानों में नई पदस्थापना दी गई है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।















