Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

14/03/2026

डभरा पुलिस की कार्रवाई: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पत्रकार- हलदर भारद्वाज

डभरा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 1000 रुपये) बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश कुमार मिरी (33 वर्ष), पिता अमृतलाल मिरी, निवासी गोबरा थाना डभरा को अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से शराब रखने के आरोप में पकड़ा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी सुमित गुप्ता के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी कमल किशोर महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे 13 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन, आरक्षक एकेश्वर चंद्रा, राजेश धीरहे, कुंज बिहारी चंद्रा, धनेश्वर दिवाकर और महिला आरक्षक मल्टी बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


👉 डभरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Spread the love