स्वीकृति के बाद भी एक साल से अटका है रोड़ निर्माण निर्माण तो दूर टेंडर भी जारी नहीं हुआ विधायक द्वारा सेदरी से फंटे तक की मिली थी रोड निर्माण स्वीकृती
खाचरोद✒️कमलेश पाटीदार
सेदरी से 2 किलो मीटर रोड जो फंटे तक पहुंच कर केसरिया ओर आक्या जागीर रोड से मिलता है ! वर्तमान में कच्चा ही है ओर यह रास्ता पिछले वर्ष मार्च 2025 के बजट के क्षेत्र के विधायक चौहान के प्रयासों से 99 लाख की लागत के साथ स्वीकृत हुआ था किंतु अभी तक यह रोड का कार्य प्रारंभ होना तो दूर इस रोड के लिये टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है ! रोड के निर्माण स्वीकृति मे एक वर्ष पूर्ण होने के बाद कार्य प्रारंभ होना तो दूर अभी तक इस रोड बनाने का टेंडर भी जारी नहीं हुआ है ग्रामीण और राहगीर अब भी राह देख रहे है जिनके मन में अब एक सवाल भी उठने लगा होगा कि यह रोड बनेगा भी या केवल स्वीकृति पर ही अटक जाएगा ! इस रस्ते की मांग काफी वर्षों पुरानी है जिस समय सेदरी से बड़ावदा तक रोड बना था उससे पहले भी रोड बनाने के लिय मांग की जाती रही थी किंतु अभी तक यह रास्ता जस के तस है, इस रस्ते से ग्रामीण ओर किसान स्कूली छात्र निकलते है जिन्हें बारिश के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ! पिछले वर्ष रोड के स्वीकृति होने के बाद ग्रामीणों मे खुशी थी की एक बारिश के बाद तो रोड बन जायेगा किंतु वह बारिश निकल गई ओर इस वर्ष भी गर्मी का सीजन आ गया किंतु अभी तक कोई हलचल नहीं है ! सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस वर्ष की बारिश से पहले यह रास्ता रोड मे तब्दील हो पाएगा या नहीं ओर क्या किसानों ग्रामीण, राहगीरों,छात्रों को फिर कीचड़ के अंदर होकर ही निकलना पड़ेगा !
*लाइन के नाम पर दो बार खुदाई -:*
सेदरी से लगभग 2 किलोमीटर रास्ता जो कच्चा है किंतु पहले फिर भी काफी अच्छी अवस्था में था पर बीते दो वर्षों में कभी बीएसएनएल की केबल के नाम पर तो कभी नर्मदा के जल की पाइपलाइन के नाम पर दो बार खुदाई हुईं और दोनों बार खुदाई के बाद यहां रास्ता ख़राब हो गया जिस पर वाहनों का निकलना दिक्कत वाला है बारिश के समय पर तो और भी ज्यादा ख़राब हो जाता है कई बार ग्रामीणों को 2 किलोमीटर के इस रास्ते को पार करने के लिए 8 किलोमीटर चक्कर लगाकर केसरिया बरखेड़ा होकर आना पड़ता है !
*घोषणा नहीं करने वाले विधायक क्यों रह गए पीछे :-*
नागदा खाचरोद क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान जो भाषण और घोषणाओं पर कम विश्वास करते हैं और कई बार वह अपने भाषणों में भी कहते हैं कि मैं पहले से किसी बात की घोषणा की बजाय कार्य होने पर ज्यादा विश्वास करता हूं किंतु इस सेदरी से फंटे वाले रोड के मामले में विधायक क्यों पीछे रह गए यह समझ से परे है,
*जल्दी ही प्रारंभ होगी प्रक्रिया* ::—–विधायक
विभाग द्वारा रोड की लंबाई मे बदलाव करना चाहते थे जिसके कारण निर्माण लेट हुआ कुछ दिन पहले हि अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जितना स्वीकृत हुआ है जल्द ही कार्य प्रारंभं करे !
डॉ, तेजबहादुरसिंह चौहान
*विधायक नागदा खाचरोद*








