धान घोटाले और अफीम की खेती को लेकर भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला*
रिपोर्टर _ दिलीप वर्मा
*बलौदाबाजार:-* छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब कांग्रेस प्रभारी श्री भूपेश बघेल के भाटापारा प्रवास के दौरान चंदेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के पश्चात श्री बघेल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों और स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान ढेकुना मंडल अध्यक्ष हीरालाल साहू के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उन्हें आशीर्वाद भी प्रदान किया।
पत्रकारों द्वारा छत्तीसगढ़ में धान उपार्जन केंद्रों में धान की कमी तथा अफीम की खेती को लेकर पूछे गए सवालों पर श्री बघेल ने राज्य सरकार को घेरते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में धान खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला हुआ है। धान उपार्जन केंद्रों में धान की कमी को चूहों पर डालना सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को छिपाने का हास्यास्पद बहाना है। हजारों क्विंटल धान गायब हो जाने के बाद उसका दोष चूहों पर मढ़ना किसानों और प्रदेश की जनता के साथ मजाक है। उन्होंने कहा कि सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
अफीम की अवैध खेती के मुद्दे पर भी श्री बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार किसानों का धान ठीक से नहीं खरीद पा रही है, वहीं भाजपा से जुड़े लोग अफीम के अवैध कारोबार के जरिए छत्तीसगढ़ को नशे की ओर धकेलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार गंभीर है तो पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
श्री बघेल के साथ क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव तथा धमतरी विधायक ओंकार साहू भी आए
इस अवसर पर देवव्रत नायक, नारायण कुर्रे, राम गिडलानी, विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश धृतलहरे, रिंकू भाटिया, श्यामलाल देवांगन, दशरथ चंद्राकर, सुनीता यादव, लाला वर्मा, राजमहंत मोहन गायकवाड, दिनेश साहू, लोकनाथ साहू, अशोक देवांगन, मान्धाता साहू, कोमल टंडन, वीरेंद्र वर्मा, हिम्मत शर्मा, हितेश साहू, समयलाल, हेमलाल साहू, ईश्वर साहू, तुषार मानिकपुरी, भीष्म साहू, शेष नारायण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।








