फाग गीतों की मस्ती में झूमे कांग्रेस कार्यकर्ता, ब्लॉक कांग्रेस सिमगा का होली मिलन समारोह उत्साह के साथ सम्पन्न।
रिपोर्टर _ दिलीप वर्मा
सिमगा_ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमगा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को होली के रंग में रंग दिया। फाग गीतों की धुन पर कांग्रेस कार्यकर्ता झूमते और नाचते नजर आए। ढोल-मांदर की थाप और फाग की मस्ती से पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। नवनियुक्त प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री विवेक अग्रवाल का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर *प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी* ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू भाटिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता की समस्या के लिए हर संघर्ष में साथ देंगे।
*पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा* ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। *पूर्व निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल* ने कहा कि होली जैसे पावन पर्व हमें सभी भेदभाव भुलाकर एक साथ मिलकर खुशियां मनाने की प्रेरणा देते हैं। *पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिनव यदु* ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य करती रही है। वहीं *पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश धृतलहरे* ने कहा कि होली का त्योहार समाज में भाईचारे और सद्भाव को बढ़ाने का संदेश देता है।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भागवत सोनकर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार नायक ,सरपंच कुबेर यदु , राजमहंत मोहन गायकवाड़ , ने अपने आशीर्वचन में कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत तथा प्रेम-सौहार्द का प्रतीक है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में सतनामी समाज के अध्यक्ष राजमहंत जगमोहन मार्कण्डेय जी,प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री विवेक अग्रवाल ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंदू साहू, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं पार्षद अविनाश दास,मंडल अध्यक्ष अशोक देवांगन, श्यामलाल देवांगन, हीरालाल साहू, मांधाता साहू, विष्णु कोसले, कान्हा यदु, अजीत भट्ट, राहुल शर्मा, गोलू पाटकर,पुनीत मानिकपूरी, राजा तिवारी,जनपद प्रतिनिधि गोलू साहू, दौलत बंजारे, रणजीत सोनवानी, दाऊ यदु, मोहन यदु, झाड़ू साहू, विक्की मानिकपुरी, यश शर्मा, शेष साहू, कृष्ण कुंजाम, सोनू भोसले, लल्लू पाटकर, विक्की पांडे, सुरेश साहू, डाबला यादव, समयलाल साहू,रति साहू ,प्रभु साहू ,ढेलू साहू ,लाला वर्मा , धनेश्वर निषाद, राजकुमार ध्रुतलहरे, जीवन मानिकपुरी, गोलू दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।








