Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/03/2026

जैन मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नकदी और लोहे की रॉड बरामद..

Spread the love

रायगढ़, 7 मार्च 2026
खरसिया क्षेत्र में जैन मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में देव उर्फ देवा श्रीवास और मोनू चौहान शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में रात के समय अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से करीब 5 से 6 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी राशि और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है।


पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, आरक्षक साविल चंद्रा एवं मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
“धार्मिक स्थलों में चोरी या इस प्रकार के अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


Spread the love