बलौदाबाजार मे भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर 4 यात्रियों की मौत, कई घायल
रिपोर्टर _ दिलीप वर्मा
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दामाखेड़ा-दरचूरा मार्ग पर बिलासपुर से रायपुर जा रही यात्री RBS बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है







