ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 29 किलो गांजा जब्त।

📍 लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ.ग.)
होली पर्व के मद्देनज़र चल रही सघन चेकिंग के बीच रायगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना लैलूंगा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
🚗 फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर कार में बनाया था गुप्त चेंबर
आरोपी चॉकलेट रंग की मारुति सुजुकी रिट्ज (CG-13-UG-9683) कार में दरवाजों और बैक लाइट के भीतर विशेष चेंबर बनाकर गांजा छुपाकर ला रहे थे, ताकि पुलिस जांच से बच सकें।
📦 जब्त सामग्री
कुल 29.115 किलोग्राम गांजा
तस्करी में प्रयुक्त रिट्ज कार
दो मोबाइल फोन (सैमसंग एवं वीवो)
कुल जुमला कीमती ₹17,65,000/-
👮♂️ ऐसे हुई गिरफ्तारी
01 मार्च 2026 को सूचना मिली कि दो व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लेकर पाकरगांव (अटल चौक) की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की। संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली, जिसमें गुप्त चेंबर से गांजा बरामद हुआ।
👤 गिरफ्तार आरोपी
श्रवण कुमार निषाद (उम्र 34 वर्ष), निवासी कमरगा, थाना लैलूंगा
महेन्द्र प्रसाद चौहान (उम्र 40 वर्ष), निवासी गमेकेला, थाना लैलूंगा
➡️ पूछताछ में खुलासा हुआ कि रामकुमार कुजूर, निवासी महेशपुर, थाना पत्थलगांव (जिला जशपुर) ने प्रति 10 किलो गांजा पर ₹10,000 देने का लालच देकर तस्करी कराई।
⚖️ दर्ज अपराध
थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
👮♂️ एसएसपी का सख्त संदेश
“रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।”
— श्री शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़







