Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27/02/2026

हसदेव नदी के दलदल में फंसी गौमाता को सुरक्षित निकाला
प्रयास सेवा संस्थान चांपा की तत्परता से बची बेजुबान की जान

Spread the love


चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।
शहर में आज सुबह एक संवेदनशील और सराहनीय घटना सामने आई, जब हसदेव नदी के दलदली क्षेत्र में एक गौमाता बुरी तरह फंस गई। दलदल की गहराई के कारण वह स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ थी और उसकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।
सुबह सूचना स्थानीय निवासी नरेंद्र देवांगन द्वारा दी गई, जिन्होंने तत्काल नंद कुमार देवांगन को अवगत कराया। सूचना मिलते ही प्रयास सेवा संस्थान चांपा की टीम बिना समय गंवाए सक्रिय हो गई और रेस्क्यू अभियान की रूपरेखा तैयार कर घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि गौमाता काफी गहराई तक दलदल में धंस चुकी थी। स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि जरा सी असावधानी से बड़ा नुकसान हो सकता था। टीम के सदस्यों ने सूझबूझ और सावधानी के साथ रस्सियों एवं सामूहिक प्रयास से बचाव कार्य प्रारंभ किया। कड़ी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद अंततः गौमाता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू के बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया और उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच कर उसे सुरक्षित एवं आरामदायक स्थान पर ले जाया गया। समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
इस पुनीत कार्य में नंद कुमार देवांगन, युवराज सिंह कंवर, नरेंद्र देवांगन, नमन कामदार, वैभव शर्मा, शुभनाथ देवांगन सहित अन्य गौ सेवकों एवं स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रयास सेवा संस्थान चांपा द्वारा किया गया यह कार्य न केवल सेवा भावना का परिचायक है, बल्कि समाज में जीवों के प्रति दया, करुणा और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त संदेश भी देता है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी किसी भी आपात स्थिति में वे इसी प्रकार तत्पर रहेंगे।


Spread the love