Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

26/02/2026

रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई 12 ट्रैक्टर जब्त, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय..

Spread the love


📍 सारंगढ़ बिलाईगढ़ | 25 फरवरी 2026
रेत के अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 12 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई।
सरिया तहसीलदार कोमल साहू एवं सरिया थाना की टीम ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए 12 ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया है।
🔎 मुख्य सचिव की नाराजगी के बाद सख्ती
राज्य के मुख्य सचिव द्वारा जिले में रेत के अवैध परिवहन पर बैठक के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले की सभी तहसीलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टास्क फोर्स गठित कर सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश जारी किए।
उसी क्रम में मंगलवार एवं बुधवार को सरिया क्षेत्र में व्यापक जांच की गई, जिसमें अवैध परिवहन में संलिप्त 12 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई।
🚜 जब्त वाहनों में शामिल
जब्त किए गए ट्रैक्टरों में वाहन क्रमांक –
CG13L2643
CG13UE7957
1 नया सोनालिका ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन
⚖️ इन धाराओं के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत की गई है।


Spread the love