डभरा में जुआ पर बड़ी कार्रवाई: 06 आरोपी गिरफ्तार, 23 हजार से अधिक नकद व 03 बाइक जब्त..
📍 डभरा | 25 फरवरी 2026
जिला सक्ति के थाना डभरा क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 06 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगद 23,130 रुपये, 06 मोबाइल फोन, 03 मोटर सायकल तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 24 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डेकुनाभट्ठा एवं आसपास क्षेत्र में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर थाना डभरा पुलिस टीम ने त्वरित रेड कार्रवाई कर मौके से 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया।
👥 गिरफ्तार आरोपीगण:
संजय कुमार साहू (27 वर्ष), ग्राम भद्री चौक फगुरम
रामकुमार यादव (40 वर्ष), ग्राम डेकुनाभट्ठा
धनेश्वर चौहान (39 वर्ष), ग्राम बेनीपाली
राजेश कुमार पटेल (42 वर्ष), ग्राम धुरकोट
चमार दास महंत (40 वर्ष), ग्राम आडाझर
वीरेंद्र कुमार खूंटे (42 वर्ष), ग्राम केनापाली
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
🔹 सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शिव शर्मा सहित थाना स्टाफ के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे कृत्यों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।







