Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

23/02/2026

बिलासपुर/जगदलपुर समाचार:
जगदलपुर-बीजापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत, 6 घायल…

Spread the love


जगदलपुर: जगदलपुर-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर शनिवार को डिलमिली पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, डिलमिली के पास सड़क किनारे खड़ी एक वेन्यू कार में युवक बैठा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकराया और अंततः एक पेड़ से जा टकराया।
हादसे में ट्रक में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और उनका इलाज जारी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घायकों ने पुलिस को बताया कि वे बीजापुर में कैटरिंग का काम कर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love