Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

21/02/2026

बिलासपुर में फिर चाकूबाजी, मामूली विवाद ने लिया खतरनाक रूप…

Spread the love

आवाम की आवाज़ न्यूज़ भुनेश्वर निराला

बिलासपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच एक और चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के पास शुक्रवार देर शाम एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। भेल खाने के दौरान दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया।
जानकारी के मुताबिक आदित्य प्रताप श्रीवास अपने दो दोस्तों के साथ मौके पर मौजूद था। उसी समय कुछ अन्य युवक भी वहां खड़े थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो गाली-गलौज और फिर मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकाल लिया और आदित्य व उसके साथियों पर हमला कर दिया।
हमले में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो दोस्तों को भी चाकू लगने से चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। आदित्य का इलाज शहर के किम्स अस्पताल में जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि आदित्य, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के पुत्र हैं। इस कारण घटना को लेकर शहर में चर्चा और तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती चाकूबाजी और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। छोटी-छोटी बातों पर हथियारों का इस्तेमाल प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।


Spread the love