Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

18/02/2026

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: कलेक्टर-एसपी ने यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर दिए कड़े निर्देश लोगों को जागरूक करने सड़कों के किनारे लगाए संकेतक बोर्ड, मोड़, ब्रेकर आदि को लेकर लोगों को करे जागरूक – कलेक्टर

Spread the love

  सक्ती 17 फरवरी जिले की कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति, मादक पदार्थ नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर आज कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर की उपस्थिति मे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, जिला परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 कलेक्टर ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी लेते हुए वहां शीघ्र सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर सांकेतिक बोर्ड, गति अवरोधक, ट्री रिफ्लेक्टर, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर द्वारा जिन स्थानों पर पूर्व में दुर्घटनाएं हो चुकी हैं या जहां दुर्घटनाओं की संभावनाएं अधिक हैं, वहां विशेष सतर्कता बरतते हुए मरम्मत और सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने को कहा गया। उन्होंने मोड़, ब्रेकर आदि को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों के किनारे  संकेतक बोर्ड लगाए जाने कहा। उन्होंने हाईवे पर स्थित उन ढाबों पर विशेष निगरानी रखने को कहा, जहां ट्रक सड़कों पर खड़े रहते हैं या मादक पदार्थों का सेवन कराना पाया जाता है। ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग को अवारा मवेशियों को सुरक्षित रखने की कार्ययोजना तैयार करने और अवारा मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाने कहा।

पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने सड़क सुरक्षा को लेकर आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी विभागों को अपने कार्यालयो मे आने वाले आमजन को जागरूक करने कहा

उन्होंने सभी टू व्हीलर वाहन चालको को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और फोर व्हीलर वाहन चालको को अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाने की बात कही। जिससे गंभीर दुर्घटनाओ से बचा जा सके। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियो और जिलेवासियो से स्वयं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने और अपने आस पास के लोगो को जागरूक करने के साथ ही सभी को अपने बच्चों को बिना लाईसेंस बने वाहन चलाने न देने कहा। साथ ही अपने बच्चों को भी ट्रैफिक नियमो की जानकारी देने का आग्रह किया। बैठक मे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले मे दुर्घटनाओ में मृत व घायलों की जानकारी, मोटर व्हिकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, जागरूकता कार्यक्रम, दुर्घटना जन्य स्थलों की जानकारी सहित अन्य आवश्यक जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।


Spread the love