Breking news: बिलासपुर फावड़ा से मारकर बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या आरोपी गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर …
आवाम की आवाज़ न्यूज़ ( भुनेश्वर निराला )
बिलासपुर सोमवार को सिरगिटी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला ख़बर सामने आया हैं जो पूरा इलाके को स्तब्ध कर दिया। मन्नाडोल क्षेत्र में एक युवक ने अपने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता की फावड़ा से निर्मम हत्या कर दी घटना के बाद पूरा इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ हैं। जब स्थानीय लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ सना हुआ और साथ में फावड़ा पड़कड़ कर गुम रहा था और लोगों को डराते धमकाते देखा फ़िर तुरंत उसका सूचना पुलिस को दिया । पुलिस को जैसे ही सूचना मिला मौके पर पुलिस टीम पहुंचा और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया । और पुलिस पूछताछ के बाद उसके घर में पहुंचा तो अंदर पूरा दृश्य बेहद भयावह था घर के भीतर देखा गया तो वहां एक वृद्ध व्यक्ति का लाश पड़ा हुआ था और उसके सिर पूरी तरह से कुचला गया था । और मृतक की पहचान 70 वर्ष मनराखन ध्रुव की रूप में हुआ हैं। जबकि हत्या का आरोप उसके बेटे नीतू ध्रुव उम्र 40 वर्ष का है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने पिता से पैसा मांगता था और वहां नशेड़ी था । आशंका है।की उसने नशे के लिए पैसा मांगने पर नहीं मिला तो उसने गुस्से में आकर फावड़ा से हमला कर दिया। थाना प्रभारी किशोर केवट ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कि जा रही है।
प्रारंभिक पूछ ताछ और उनके आस पास क्षेत्रवासियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का व्यवहार लंबे समय से असामान्य बताया जा रहा है। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियो की भी जांच किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। वहां मौजूद आसपास के लोग का कहना है कि ऐसी दर्दनाक घटना की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर उस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। और फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत मे हैं। और उसके ऊपर हत्या का मामला दर्ज कर के आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।।




