Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

11/02/2026

सीएमएचओ डॉ निराला ने स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए आयुष्मान कार्ड बनाने और फाइलेरिया दवा सेवन के निर्देश…

Spread the love



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 फ़रवरी 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला ने जिला स्तरीय टीम के साथ ग्राम सलोनी एवं उलखर के स्कूलों का दौरा कर स्वास्थ्य मानकों की समीक्षा किया। उनके साथ आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक रोशन सचदेव भी उपस्थित रहे। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और स्कूली बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को शासकीय एवं निजी विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने कई बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया और संबंधित स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें दवा सेवन और विफ़्स कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड संधारण शामिल है।

शरीर से कृमि मुक्ति और हाथीपांव जैसी बीमारियों से बचाव के लिए दवा सेवन की स्थिति जांची गई। बच्चों को शिक्षकों की उपस्थिति में दवा सेवन सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं ‘साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड अनुपूरण’ (विफ़्स) के तहत दी जाने वाली दवाओं के स्टॉक और बच्चों द्वारा इसके नियमित सेवन की जानकारी ली गई। स्कूल स्तर पर बच्चों के आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता और उनके रिकॉर्ड संधारण की जांच की गई। डॉ. निराला ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा इस सुविधा से वंचित न रहे।

“बच्चों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। स्कूलों में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण किया गया है, ताकि दवा सेवन और रिकॉर्ड संधारण में कोई लापरवाही न हो।”
— डॉ. एफ. आर. निराला, सीएमएचओ, सारंगढ बिलाईगढ़


Spread the love