Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

12/02/2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली के थाना सिरौली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 0017/26 धारा 69/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।


       प्रेस नोट के अनुसार आरोपी पर आरोप है कि उसने पीड़िता को शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार कर दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने तथा गाली-गलौज करने का भी आरोप है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।


       11 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सिरौली पुलिस टीम ने शाहपुर गेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


      पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।


Spread the love